रतलाम: मास्क का उपयोग नहीं करने पर 45 व्यक्तियों से पेनल्टी वसूली

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 2 जून 2020/ रतलाम शहर में मास्क का उपयोग नहीं करने पर 45 व्यक्तियों से पैनल्टी वसूल की गई है कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर बगैर मास्क के घूमते पाए गए 29 व्यक्तियों से 1450 रुपए पैनल्टी वसूल की गई है इसी प्रकार दुकानों में मास्क नहीं पहनने पर दुकानदारों से 1600 रुपए पैनल्टी वसूल की गई एक अन्य व्यक्ति से क्वॉरेंटाइन उल्लंघन पर 2000 रुपए पैनल्टी वसूल की गई है

जावरा में भी 7 हजार रुपए से ज्यादा पेनल्टी वसूली

जावरा में भी एसडीएम श्री राहुल धोटे के निर्देशन में तहसीलदार श्री नित्यानंद पांडे तथा टीम द्वारा बगैर मास्क के दुकानों एवं बाहर घूमते हुए 52 व्यक्तियों से 7050 रुपए पैनल्टी वसूल की गई रतलाम तथा जावरा सहित पूरे जिले में पेनल्टी वसूली के साथ ही संबंधित व्यक्तियों को प्रशासन द्वारा निःशुल्क मास्क उपलब्ध करवाए गए और पहनने की समझाइश दी गई कार्रवाई सतत जारी रखते हुए लोगो मे मास्क लगाने के प्रति जागरूकता उत्पन्न की जाएगी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *