रतलाम 20 दिसम्बर 2019/ जय किसान फसल ऋण योजनान्तर्गत पिंक-1 एवं पिंक -2 प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक 7642 हितग्राहियों द्वारा भरे गए फॉर्म के निराकरण हेतु शिविरों का आयोजन बैंक से सम्बद्ध 18 शाखाओ में शिविरों का आयोजन कर रहा है।
ये शिविर 21, 23, 24, 26 तथा 27 दिसम्बर तक लगाए जायेंगे। हितग्राही अपने निर्धारित दस्तावेजों के साथ नियत तिथि का अपने क्षेत्र की जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में उपस्थित होकर अपने दावे का निराकरण करा सकते है। बैंक स्तर पर निराकरण न होने की दशा में जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले शिविर में उपस्थित होकर अपने प्रकरण का निराकरण करवा सकते है।
(फोटो-फाइल)
रतलाम:जय किसान फसल ऋण योजनान्तर्गत शिविरों का आयोजन कल से
Leave a Comment


