जिले के आकांक्षी विकासखंड बाजना की विकास योजनाओं की मानिटरिंग हेतु कार्यशाला सह प्रशिक्षण आयोजित किया गया

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम 20 दिसंबर 2019/ मप्र शासन द्वारा प्रदेश के समस्त विकासखंडों का सामाजिक कल्याण, आर्थिक विकास तथा अधोसंरचना की उपलब्धता के आधार पर श्रेणीकरण किया गया है। कंपोजिट इंडेक्स के आधार पर 50 विकासखंडों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार बेहतर परिणामों को प्राप्त करने के लिए आकांक्षी विकासखंड के रूप में चिन्हांकित किया गया है। प्रदेश के 18 जिलों में रतलाम के बाजना विकासखंड को इसमें शामिल किया गया है।

आकांक्षी विकासखंड बाजना की विकासात्मक योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं मानिटरिंग के लिए शुक्रवार को पुराने कलेक्टर सभाकक्ष रतलाम में जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षण में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप केरकेट्टा, जिला योजना अधिकारी श्री बी.के. पाटीदार, उपसंचालक कृषि श्री ज्ञानसिंह मोहनिया, जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा आदि जिला अधिकारियों के साथ चयनित बाजना विकासखंड के जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य विभागों के विकासखंड स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित हुए।

आकांक्षी योजना अंतर्गत निर्धारित 103 इंडिकेटर्स की विभिन्न विभागों के विकासात्मक बिंदुओं पर की गई कार्यवाही की प्रतिमाह निर्धारित पोर्टल पर इंट्री की जाकर नियमित समीक्षा विकासखंड जिला और अंत में राज्य स्तर पर की जावेगी। इससे प्रतिमाह होने वाली प्रगति का आंकलन किया जाएगा। उसी के आधार पर प्रदेश में रेंक का निर्धारण किया जाकर जिस भी सेक्टर में अच्छा प्रदर्शन एवं विकास नहीं हो रहा है, उस पर विशेष ध्यान देकर विकास को गति प्रदान की जावेगी। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने प्रशिक्षण में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मात्र ऑपरेटर्स पर निर्भर नहीं रहे, डाटा एंट्री में गलतियां नहीं हो, पोर्टल पर सही डाटा अपलोड किया जाए अपने कार्य पर फोकस करें मानिटरिंग में नियमितता रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *