पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में CM ममता बनर्जी को झटका, 12 में से 11 सीट जीती BJP

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

कोलकाता,19सितम्बर2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को झटका देते हुए, बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस का गढ़ रहे नंदीग्राम में एक सहकारी निकाय चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है. इससे पहले 2021 के बंगाल विधान सभा चुनावों में भी नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा था.


यह विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी का निर्वाचन क्षेत्र है. जिले के एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा ने भेकुटिया समबेय कृषि समिति की 12 में से 11 सीट पर जीत दर्ज की है, वहीं एक सीट तृणमूल कांग्रेस के खाते में गई है. यह चुनाव रविवार को हुआ था और इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं थीं.

पिछले महीने नंदीग्राम के दूसरे हिस्से में तृणमूल ने बड़ी जीत हासिल की थी. तृणमूल ने नंदीग्राम-2 ब्लॉक में 51, और सीपीएम ने एक सीट जीती थी लेकिन बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिली थी. ममता बनर्जी की पार्टी ने कोंटाई और सिंगूर में भी बड़ी जीत हासिल की है.


रविवार को हुए चुनावों में दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर हिंसा का आरोप लगाया था. बीजेपी ने तृणमूल पर मतदान बाधित करने के लिए बाहरी लोगों को लाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था. सुवेंदु अधिकारी पर भी तृणमूल ने यही आरोप लगाए हैं.चुनाव जीतने वाले भाजपा के एक उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि तृणमूल ने चुनाव में बाधा डालने के लिए बाहरी लोगों को लाने की कोशिश की, लेकिन मतदाताओं ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *