रतलाम: राज्य अतिथि स्वामी अवधेशानंदजी आज रात रतलाम आएंगे , कल 22 सितंबर को प्रेरक प्रवचन और 23 को होगा मंत्र दीक्षा कार्यक्रम

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
रतलाम 21 सितंबर(। राज्य अतिथि जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी महाराज 21 सितम्वर को शाम रतलाम आएंगे | आचार्यजी प्रभु प्रेमी संघ द्वारा 22 सितंबर को आयोजित प्रेरक प्रवचन एवं 23 सितंबर को मंत्र दीक्षा कार्यक्रम में शामिल होंगे |
प्रभु प्रेमी संघ अध्यक्ष हरीश सुरोलिया ने बताया कि जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंदजी के मुखारबिंद से 22 सितंबर को श्री बरबड़ हनुमान मंदिर के सामने स्थित हनुमत धाम (विधायक सभागृह) में प्रेरक प्रवचन का आयोजन होगा। 23 सितंबर को इसी परिसर में मंत्र दीक्षा का आयोजन किया गया है | प्रभु प्रेमी संघ ने स्वामी के रतलाम प्रवास पर आयोजित कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है l
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *