रतलाम: घर के पीछे के रास्ते से घुसे और चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे गए बदमाश, लाखों रुपए नगद एवं आभूषणों पर हाथ साफ कर गए चोर

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||

रतलाम,22सितम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले के आलोट में बिती रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश लगभग 6 लाख से अधिक मूल्य का सामान चोरी कर ले गए ।

जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात आलोट निवासी मनोज तलेरा के मकान में हुई। चोर नगदी और ज्वेलरी पर हाथ साफ कर गए। जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है।

घर के पीछे से घुसे बदमाश

जानकारी के अनुसार बदमाश घर में पीछे के रास्ते से घुसे और घर में संदूक में रखे 5 लाख से अधिक नगद और 200 ग्राम चांदी चुरा कर ले गए। सुबह घर के लोगों को संदूक टूटा हुआ देखकर चोरी की वारदात की जानकारी लगी। जिसके बाद आलोट थाना पुलिस को सूचना दी गई।

आलोट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और अपनी जांच शुरू की। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर अज्ञात चोरों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

गौरतलब है कि रतलाम जिले में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही है लेकिन रतलाम पुलिस वारदातों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। पुरानी वारदातों के खुलासे में भी अभी तक कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *