रतलाम: फिर बढ़ेंगे दूध के दाम ! दूध उत्पादकों ने आज बैठक की, जानिए कितने रुपए बढ़ाने की बात कही, अब गेंद दूध विक्रेताओं के पाले में

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,23 सितम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर में एक बार फिर दूध के दाम बढ़ सकते हैं। शुक्रवार को श्री कालिका माता मंदिर परिसर में दूध उत्पादकों ने बैठक कर दूध के दाम 6 बढ़ाने की बात कही है और व्यापारियों को अपने निर्णय से अवगत करा दिया है। अब अब गेंद व्यापारियों के पाले में है।

शुक्रवार दोपहर को रतलाम के आसपास के लगभग अधिकांश गांव के दूध उत्पादक किसान श्री कालिका माता मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और बैठक की। सेमलिया, धोसवांस, कनेरी, पंचेड सहित कई अन्य गांव के किसान बैठक में मौजूद रहे। किसानों ने खल कपस्या सहित अन्य वस्तु के बढ़ते दामो के दृष्टिगत दूध के दाम बढ़ाने की बात बैठक में कही। दुग्ध उत्पादन ने कहा कि अब वे दूध विक्रेताओं को 55 रूपए से कम में दूध नहीं दे पाएंगे। किसानों ने दूध के दाम बढ़ाने के निर्णय से दुग्ध विक्रेता संघ के अध्यक्ष को भी अवगत करा दिया है। अब दुग्ध विक्रेता बैठक कर दाम बढ़ाने को लेकर निर्णय लेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *