रतलाम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भाजपा ने लगाई प्रदर्शनी विधायक चेतन्य काश्यप ने फीता काटकर किया प्रदर्शनी का शुभारंभ

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम 23 सितंबर (खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाडे़ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से आमजन को परिचित कराने के लिए प्रदर्शनी आयोजित की गई है। स्टेडियम मार्केट परिसर में इस प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक चेतन्य काश्यप ने फीता काटकर किया। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। विधायक श्री काश्यप ने प्रदर्शनी के शुभारंभ समारोह में कहा कि देश को भाजपा ने जो नेतृत्व दिया है, वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व में से एक है। यह प्रदर्शनी एक ऐसे व्यक्तित्व के जीवन के बारे में है, जिसे पार्टी के हर कार्यकर्ता एवं नागरिकों को समझना आवश्यक है। कार्यकर्ता यह लक्ष्य रखे कि कम से कम दस लोगों को यह प्रदर्शनी दिखाए। प्रदर्शनी में मोदीजी के जीवन चरित्र का पूरा वर्णन है। उन्होंने देश को गुजरात मॉडल दिया है। राजनीतिक कार्यकर्ता के लिए यह जानना आवश्यक है कि हम जिस नेतृत्व के साथ खड़े है, वह क्या काम कर रहा है। उसकी कार्यशैली क्या है और जनता के बीच हमें उनका क्या संदेश ले जाना है। कार्यकर्ता और आमजन जब इस तरह के व्यक्तित्व को देखेंगे, तो उन्हें निश्चित रूप से गर्व होगा।

श्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व को शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। आज जो प्रदर्शनी हमने देखी, उसमें प्रधानमंत्री मोदीजी के जन्म से लेकर आज तक के कार्य और जीवन चरित्र का पूरा चित्रण है। महापौर प्रहलाद पटेल ने इस मौके पर प्रधानमंत्री जी शतायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन अनुकरणीय है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महामंत्री मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर शेलेन्द्र डागा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, आदित्य डागा, मंडल प्रभारी विनोद यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मंडल महामंत्री हेमन्त राहोरी, धर्मेन्द्रसिंह देवडा, प्रदर्शनी संयोजक श्रीकांत डोसी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक तुषार कोठारी, कार्यक्रम प्रभारी तनमय त्रिवेदी, विवेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *