रतलाम: 83 करोड़ से अधिक की ऋण राशि मयब्याज के बकाया होने पर प्रशासन द्वारा ऋणदाता संस्था को बंधक संपत्ति पर अधिपत्य दिलाया गया

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 23 सितंबर 2022। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के निर्देश पर स्ट्रेस ड ऐसैट्स स्टेबलाइजेशन फंड संस्था के ऋण ,ब्याज तथा अन्य प्रभार की राशि कुल 83 करोड़ 5 लाख 74 हजार 353 रुपए बकाया होने पर प्रशासन द्वारा शुक्रवार शाम को कार्रवाई करते हुए रतलाम शहर के चांदनी चौक स्थित 303. 22 वर्ग मीटर आकार के मकान को सील करते हुए उसका अधिपत्य स्ट्रेसड ऐसैट्स स्टेबलाइजेशन फंड संस्था को दिलाया गया।जहां बैंक द्वारा अपने गार्ड तैनात कर दिए गए।

जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी जानकारी में बताया गया कि इंदरमल समरथमल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड निवासी चांदनी चौक रतलाम, अजय मोतीलाल अग्रवाल निवासी साउथ तुकोगंज इंदौर, राजेंद्र कुमार समरथमल चौरडिया निवासी चांदनी चौक रतलाम तथा अजय कुमार ज्ञानचंद जैन निवासी पैलेस रोड रतलाम से मय ब्याज ऋण राशि बकाया होने पर उनके द्वारा बंधक रखी संपत्ति का अधिपत्य संबंधित संस्था को दिलाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *