केंद्रीय कर्मचारियों के DA में हुई 4 फीसदी की बढ़ोतरी, जानें – किसको कितना मिलेगा फायदा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

नई दिल्ली,28सितम्बर2022। 7th Pay Commission के आधार पर वेतन पाने वाले सभी केंद्रीय कर्मियों-अधिकारियों तथा पेंशनभोगियों को केंद्रीय कैबिनेट ने उम्मीद के मुताबिक नवरात्रि का पर्व खत्म होने से पहले ही महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी का तोहफा दे दिया है. इसके साथ ही अब देशभर के सभी केंद्रीय वेतनभोगियों को उनकी तनख्वाह में DA के तौर पर चार फीसदी ज़्यादा रकम मिलेगी.

नियमानुसार, DA, यानी महंगाई भत्ते में घोषित की गई यह वृद्धि 1 जुलाई, 2022 से ही लागू होगी, और कर्मियों-पेंशनधारकों को जुलाई से लेकर अब तक का बकाया भी दिया जाएगा. DA वृद्धि का यह फैसला कैबिनेट ने मंज़ूर कर लिया है.

DA में यह बढ़ोतरी 4 फीसदी हुई है, तो आइए देखते हैं, सातवें वेतन आयोग के आधार पर वेतन पाने वाले सभी लोगों को कितना मासिक और वार्षिक लाभ होगा.

अब जिन सरकारी कर्मियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, उन्हें DA में हर माह 720 रुपये की बढ़ोतरी हासिल होगी, जिससे उनका वार्षिक लाभ 8,640 रुपये होगा. जिन कर्मियों का मूल वेतन 20,000 रुपये है, उन्हें हर महीने 800 रुपये और हर साल 9,600 रुपये का फायदा होगा. मूल वेतन 25,000 होने पर यह बढ़ोतरी 1,000 रुपये प्रतिमाह और 12,000 रुपये वार्षिक हो जाएगी.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *