रतलाम: दीपावली के पहले पुष्य नक्षत्र कल, जानिए कब से कब तक रहेगा खरीदारी का शुभ महामुहूर्त, इस बार बन रहे हैं ये दो खास योग

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,17अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। दिपावाली का त्यौहार इस बार 24 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा। ऐसे में दिवाली से 6 दिन पहले याने कल 18 अक्टूबर मंगलवार को पुष्य नक्षत्र का महायोग है। पुष्य नक्षत्र 26 घंटे 48 मिनट तक रहेगा।

इस बार पुष्य नक्षत्र में सिद्ध और साध्य योग बन रहा है। इस दौरान दिनभर सोना-चांदी, भूमि-भवन, बहीखाते के साथ सभी प्रकार की चल अचल संपत्ति की खरीदारी शुभ मानी जाएगी। खास बात यह है कि पुष्य नक्षत्र के दिन सूर्य देव मीन राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जिस वजह से सूर्य की तुला सक्रांति काफी ज्यादा खास होने वाली है।

रतलाम में पुष्य नक्षत्र के लिए बाजार सज कर तैयार है। खासकर सराफा बाजार की रौनक देखते ही बनती है। इस बार बाजारों में काफी ज्यादा रौनक देखने की संभावना जताई जा रही है। इस बार पुष्य नक्षत्र पर सोने-चांदी के साथ अन्य चीजों की खरीदारी में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

पुष्य नक्षत्र का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषों द्वारा बताया गया है कि कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन पुष्य नक्षत्र मनाया जाता है। इस बार ये 18 अक्टूबर के दिन आ रहा है। ऐसे में सुबह 5.14 बजे से अगले दिन 19 अक्टूबर को सुबह 8.02 बजे तक इसका शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं सिद्ध योग शाम 4.53 बजे तक रहेगा। उसके बाद साध्य योग आएगा। इन योग में किसी भी कार्य को करना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन सभी लोग अपनी दुकान के लिए बहीखाते के साथ कलम दवात खरीदते है। इससे कामकाज में शुभता बढ़ती। साथ ही सोना चांदी इस दिन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *