
रतलाम,2नवम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले के ग्राम दंतोडिया में बुधवार सुबह एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार किसान राधेश्याम जाट 35 वर्ष ने अपने खेत पर, पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार मृतक पर किसी तरह का कोई कर्ज या कोई आर्थिक परेशानी नहीं थी। ऐसे में आत्महत्या के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है।
घटना की सूचना मिलने पर बिलपांक थाना पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। परिजनो ने मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर जांच की मांग की है।
परिजनों के अनुसार मृतक राधेश्याम सुबह दूध निकालने खेत पर पहुंचा था । कुछ समय बाद वहीं,पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। आसपास के लोगो ने घटना की सूचना परिजनो और पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बिलपांक थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
(सांकेतिक फोटो)



