रतलाम: जिला भाजपा में जिला मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य व प्रकोष्ठ पदाधिकारी में और नियुक्तियां

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 02 नवम्बर (खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने जिला कार्यकारिणीय मे नियुक्तियां की गई है। सभी नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा , संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, संभाग प्रभारी कांतदेव सिंह एवं जिला प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा की सहमति से की गई है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने देवेन्द्र भटनागर को जिला मंत्री एवं दीपक भण्डारी, मुरली गांधी, सीताराम रारोतिया, पंकज चारोडिया, कैलाश बारोड़, मंजूर भाई, रामगोपाल पाटीदार, महेन्द्र गोखरो, नरदेव शर्मा, राधेश्याम बैरागी, संदीप पोरवाल, गट्टु सिंह को जिला कार्यकारिणी आंमत्रित सदस्य मनोनित किया है।
इसी प्रकार सैयद फेजल अली को जिला सोशल मीडिया सेल मंत्री, अशोक कोठारी को जिला आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक, अनिल त्रिवेदी को जिला सहकारिता प्रकोष्ठ सह संयोजक एवं राहुल चपडोद को जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *