
रतलाम,5नवम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर की खस्ताहाल हो रही सड़कों को लेकर कांग्रेस ने आज प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस ने विरोध जताते हुए खस्ताहाल सड़कों को मृत बताते हुए श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों की जर्जर सड़कों एवं विशेष तौर पर बाजना बस स्टैंड, अमृत सागर, मोती नगर ,दीनदयाल नगर क्षेत्र की खस्ताहाल सड़क के विरोध में कांग्रेस ने दीनदयाल नगर पर धरना प्रदर्शन कर किया।
नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि विगत 20 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की नगर सरकार होते हुए भी शहर की उपेक्षा की जा रही है। सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है।झूठी वाहवाही लूटने के कार्य किए जा रहे हैं। शहर की पूर्व की सड़कों के नाम बदले जा रहे हैं, जबकि होना यह चाहिए था रतलाम शहर की खराब सड़कों के नाम रखे जाना चाहिए थे।
धरने को महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष यासमीन शैरानी, सेवादल के सचिव रजनीकांत व्यास ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाय ,राजीव रावत ,मनोहर पचोरी ,रामचंद्र धाकड़ ,शैलेंद्र अठाना ,सुजीत उपाध्याय, हितेश पेमाल, रमेश शर्मा , जितेंद्र पडिहार, हेमंत अजमेरा ,चन्द्रप्रकाश पुरोहित ,विजय उपाध्याय आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती आशा रावत, श्रीमती मीनाक्षी सेन, नीलोफर खान, केसरबाई, सलीम मोहम्मद बागवान, किशन दा, शांन्तू गवली ,जितेंद्र पंडित ,अंकित सिसोदिया ,सोनू व्यास ,मुकेश कोठारी ,अभिजीत सुराणा विजय पंड्या ,अनिल नादेंचा, राजेश प्रजापत , कपिल भराडिया, धीरज मूंदड़ा ,कुंदन बैरागी, प्रदीप राठौर ,गणेश यादव, रोहित मीणा ,धर्मेंद्र शर्मा, प्रदीप बटवाल, मांगीलाल जैन ,विकास छाजेड़, शैतान कसेरा,पीयूष बाफना, इक्का बेलूद, हरविंदर नादरा , राजू नागर ,मदन जैन ,जगदीश कुमावत ,भरत सेन ,केजार मनाशी ,अकबर भाई बाटली वाला, मनोज परमार ,मनोज खोईवाल ,युसूफ शाह, सलीम ट्रेलर , राहुल दुबे, हेमंत नेका, अनु नेकाडी, तबस्सुम खान रजिया मंसूरी ,आरिफा कछवाय, सुदेश दुबे सहित बडी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे। धरना प्रदर्शन के अंत में रतलाम तहसीलदार श्री चौहान को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया तथा मृत्य हो चुकी सड़क को कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि भी अर्पित की। संचालन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या और आभार प्रदर्शन जितेंद्र हाड़ा ने किया।



