रतलाम: शहर में 2 स्थानों पर चोरी की वारदात, एक स्थान से लाखों रुपए नगद ले गए, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,7नवम्बर(खबरबाबा.काम)। बीती रात स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत बदमाशों ने दो स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड थाने से कुछ दूर पंजाब नेशनल बैैंक के उपर स्थित एक कोचिंग सेंटर में तडके करीब चार बजे चोर दुकान का दरवाजा काटकर भीतर घुसे। यहां नगद राशि नहीं थी, इसलिए चोर सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर और हार्ड डिस्क आदि चुराकर ले गए। संचालक ने बताया कि बैैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखने पर पता चला कि तडके करीब चार बजे दो चोर यहां पंहुचे थे। चूंकि दरवाजे का ताला बेहद मजबूत था, इसलिए चोरों ने दरवाजे को ही काट दिया और भीतर घुस गए।

दूसरी वारदात यहीं शिवानी फाइनेन्स कंपनी के कार्यालय में हुई। यहां के सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि रात करीब साढे चार बजे दो चोर भीतर घुसे थे और वे पन्द्रह मिनट तक भीतर रहे। शिवानी फाइनेन्स के संचालक गौरव जायसवाल ने बताया कि आफिस में पांच छ: लाख रु. नगद रखे हुए थे,जिन पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सोमवार सुबह वारदात की सूचना पुलिस को दी गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *