रतलाम: रोटरी क्लब सेन्ट्रल द्वारा 110 लोगों का निःशुल्क मधुमेह परीक्षण किया गया,श्रेष्ठ नव निर्माण फाउंडेशन द्वारा भी लगाया गया शिविर

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम,14नवम्बर(खबरबाबा.काम) । विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब रतलाम सेन्ट्रल द्वारा सँयुक्त मधुमेह जागरूकता मंच के आव्हान पर डालूमोदी बाजार पर 110 लोगो का निःशुल्क मधुमेह परीक्षण किया गया।

इसमें क्लब अध्यक्ष मुकेश शुक्ला ,सचिव अश्विनी शर्मा , चिकित्सा प्रभारी व रेडक्रॉस के महेन्द्र गादिया , अखिलेश गुप्ता, हीरालाल डांगी, मनोहर जैन, सुनील लुनिया, पारस मूणत ,राजेश जैन,अमित शाह,रोहित रुनवाल ,वीरेन्द्र जैन, प्रदीप श्रीमाल, जीनेन्द्र जैन,लोकराज सिंह राठौड़, पीयूष भण्डारी,संदीप पीपाड़ा, विजय मूणत, राजेन्द्र अग्रवाल, अमृत मांडोत, विजय मालवी, राकेश पोरवाल व एम आर शुभम जैन सिद्धार्थ कोठारी आदि सदस्यो ने अपनी सेवा प्रदान की।

श्रेष्ठ नव निर्माण फाउंडेशन द्वारा 14 नवंबर 2022 को विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष में कालिका माता 14 रामबाग पर मधुमेह शिविर लगाया गया ।जिसमें 41 लोगों की मधुमेह जांच कर उन्हें मधुमेह के बारे में जानकारी प्रदान की गई। यह जानकारी सचिव नरेंद्र श्रेष्ठ द्वारा दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *