रतलाम: भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे काम करें मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 4 की मौत, 8 घायल

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,15नवम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन पर जमुनिया फंटे के पास मंगलवार शाम को भीषण सड़क हादसे में सड़क किनारे काम कर रहे 4 मजदूरों की मौत हो गई वहीं 8 से अधिक मजदूर घायल हो गए। बेकाबू कार ने मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। घायल मजदूरों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार फोरलेन पर मजदूर साईड रेलिंग लगाने का काम कर रहें थे। जहां कार्य चल रहा था वहां संकेतक भी लगा रखे थे। इसके बावजूद बदनावर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने काम कर रहे एक दर्जन से ज्यादा मजदूरों को कुचल दिया । टक्कर इतनी जोरदार थी कि 4 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक यूपी के अलीगढ के रहने वाले है।

घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों और टोल कर्मी भी मौके पर पहुंचे हैं जिन्होंने घायलों को एंबुलेंस और लोडिंग वाहन की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया है। घटना की सूचना पर रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी अभिषेक तिवारी भी अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।बिलपांक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अभिषेक तिवारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। बाद में मीडिया से चर्चा करते हुए एसपी श्री तिवारी ने कहा कि मृतकों के परिवार से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। गंभीर घायलों को रेफर भी किया जा रहा है। एसपी ने कहा कि जिस कार से एक्सीडेंट हुआ है वह भी आगे जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसका चालक भी घायल हुआ है। एसपी के अनुसार कार चालक रतलाम का ही निवासी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *