रतलाम: प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनी के खिलाफ फिर कार्रवाई, जेसीबी से निर्माण किया ध्वस्त

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम 16 नवंबर (खबरबाबा.काम)/ कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर ग्राम जामथून में एक अवैध कॉलोनी का निर्माण ध्वस्त किया गया है।

नायब तहसीलदार मनोज चौहान ने बताया कि जामथून स्थित 0.365 हेक्टेयर, 0.500 हेक्टेयर एवं 0.425 हेक्टेयर भूमि पर भूमि स्वामी क्रमशः आदित्य पिता रघुनंदन तिवारी, सविता पिता रघुनंदन, रघुनंदन पिता विनोद तिवारी द्वारा अपनी भूमि पर बिना पर्याप्त अनुमति के अवैध कॉलोनी का निर्माण किया गया था जिसके संबंध में न्यायालय नायब तहसीलदार पश्चिम भाग द्वारा गठित टीम ने मौके पर निर्मित सड़क को जेसीबी द्वारा हटाया गया, कार्रवाई जारी थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *