
रतलाम,19नवम्बर(खबरबाबा.काम)। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इसके सरंक्षण से अधिकारी लोकतांत्रिक व्यवस्था में मिले अधिकारों का हनन कर रहे है।
यह बात सैलाना विधायक एवं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत(गुड्डू ) ने शुक्रवार को रतलाम जनपद पंचायत सदस्यों के क्रमिक भूख हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन स्थल पर शामिल होने के बाद जारी अपने बयान में कही । विधायक गेहलोत ने कहा सरकार आदिवासी जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन कर रही है। भाजपा के नेताओ एवं अधिकारियों ने जनता के हित की राशि जो उनका अधिकार है, उसे जारी नही किया।
गेहलोत ने कहा यह क्षेत्र की आदिवासी बहुल जनता यहाँ के एक एक नागरिक एवं मतदाताओें का अपमान है, सत्ता के नशे में चूर भाजपा के नेताओ एवं अधिकारियों को ये नहीं भूलना चाहिए कि आज के बाद कल भी आता है।
सरकार आदिवासी के नेताओं को करे रिहा
सैलाना विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने सांसद एवं विधायक का घेराव करने वाले आदिवासी नेताओ एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ पर मुकदमें लाद कर उन्हे जेल भेजने की भी कड़ी भर्त्सना की है। विधायक गेहलोत ने सभी नेताओ को अविलंब उन्हे रिहा करने की मांग की है। गेहलोत ने कहा कि सांसद और विधायक जनता के प्रतिनिधि है, और उनसे सवाल करना और घेराव करना कोई अपराध नहीं है।



