रतलाम: राॅयल हाॅस्पिटल द्वारा 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर का महाअभियान-कल चिकित्सा शिविर दिलीप नगर में

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,19नवम्बर(खबरबाबा.काम)। राॅयल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर, सालाखेड़ी, महू नीमच रोड़ द्वारा, रतलाम की ग्राम पंचायतों एवं रतलाम की बस्तियों में, जहाॅं चिकित्सा का अभाव है, वहाॅ 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राॅयल हाॅस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक, मरीजों का निःशुल्क परीक्षण करेंगे व परामर्श देगें।

इस महाअभियान की श्रृखंला में अगला शिविर दिनांक 20 नवम्बर 2022, रविवार को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक सत्य अटल मांगलिक भवन, जैन छात्रावास के सामने, दिलीप नगर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में दिलीप नगर, करमंदी, अर्जून नगर, बजरंग नगर आदि आसपास के स्थानों के मरीजों का निःशुल्क परीक्षण किया जावेगा।

इस आश्य की जानकारी देते हुये हाॅस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि कल दिलीप नगर के शिविर में डाॅं. शमशुलहक, डाॅ. सी.पी. जोशी व डाॅं. रूकय्या बुरहानी मरीजों का निःशुल्क परीक्षण करके, उचित ईलाज करेंगे।

श्री राजपुरोहित ने यह भी बताया कि, मरीजों को जरूरी दवाईयां भी हाॅस्पिटल की ओर से निःशुल्क दी जावेगी।

आगंतुकों एवं चिकित्सकों के सहयोग के लिये, शिविर में हाॅस्पिटल स्टाॅफ भी उपस्थित रहेगा। शिविर में पैथोलाॅजी की समस्त जांच के लिये सेम्पल लेने की भी सुविधा रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *