रतलाम: बात विकास की-विधायक दिलीप मकवाना के प्रयासों से रतलाम ग्रामीण में पुनः छह सड़कों की सौगात, 15 करोड़ की लागत से छह गांवों में 19.50 किमी सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया सर्वे

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,23नवम्बर(खबरबाबा.काम)। ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना के प्रयासों से एक बार फिर रतलाम ग्रामीण विधानसभा में छह प्रमुख सड़कों की सौगात मिलने जा रही है। विधायक श्री मकवाना द्वारा इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखकर 15 करोड़ की लागत से छह गांवों में 19.50 किमी सड़क निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की गई थी, जिस पर शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया है।

विधायक श्री मकवाना ने बताया कि सर्वे कार्य पूर्ण होने के बाद शीघ्र ही उक्त सड़के बजट में प्रस्तावित होगी और उसके पश्चात शासन से स्वीकृति मिलते ही इनका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में विधायक श्री मकवाना द्वारा उल्लेख किया गया था कि उनके द्वारा पत्र में उल्लेखित की गई सड़कों की स्वीकृति जल्द दी जाए जिससे कि क्षेत्र के नागरिकों के साथ किसानों की यात्रा उक्त मार्ग पर सुगम हो सके। उनके पत्र पर मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लेने के बाद शासन को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए है, जिसके चलते लोक निर्माण विभाग द्वारा सर्वे कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।

इन सड़कों के निर्माण की मांग

विधायक श्री मकवाना द्वारा जिन सड़कों की मांग की गई है, उनमें मुख्य रूप से ग्राम पलाश फंटे से ग्राम हिम्मतगढ़ तक 7 करोड़ की लागत से 8 किमी सड़क निर्माण, ग्राम खोखरा से ग्राम भेंसाडाबर तक 2 करोड़ की लागत से 3 किमी सड़क निर्माण, ग्राम गोपालपुरा से ग्राम नेपाल तक 2 करोड़ की लागत से 3 किमी सड़क निर्माण, ग्राम शिवपुर से ग्राम रामपुरिया तक 1.50 करोड़ की लागत से 2 किमी सड़क निर्माण, ग्राम धोलका फंटे से ग्राम बावड़ीखेड़ा तक 1 करोड़ की लागत से 1.50 किमी सड़क निर्माण और ग्राम सागोद से सांवलिया रूण्डी तक 1.50 करोड़ की लागत से 2 किमी सड़क निर्माण कार्य कराया जाना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *