
रतलाम,24नवम्बर(खबरबाबा.काम)। नगर निगम के सामने स्थित दुकानों को बिना सूचना दिए और वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना हटाने और गांधी जी की प्रतिमा के आगे चारदीवारी बनाने के विरोध में शहर कांग्रेस ने आज धरना प्रदर्शन किया। हालांकि पतरे की चारदीवारी को कल प्रशासन द्वारा हटा लिया गया था।
शहर कांग्रेस द्वारा महात्मा गांधी उद्यान पर गांधी जी की प्रतिमा के सामने धरना दिया गया।धरना प्रदर्शन के प्रारंभ में सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर अभिषेक कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात राम धुन गाकर धरना प्रदर्शन की शुरुआत की गई। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, यासमीन शैरानी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, रजनीकांत व्यास, प्रेमलता दवे, राजीव रावत, सतीश पुरोहित, कमरुद्दीन कछवाय, कुसुम चाहर, नीलोफर खान, सुजीत उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह अठाना, धर्मेंद्र शर्मा आदि ने संबोधित किया।
धरना प्रदर्शन पर समस्त कांग्रेस जन ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में उद्यान के स्वरूप के साथ कोई छेड़छाड़ की जाती है एवं छोटे दुकानदारों को अन्य जगह पर दुकान हेतु स्थान नहीं दिया जाता है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर पार्षद आशा रावत, कविता महावर, मनीषा व्यास, मीनाक्षी सेन, नासिर कुरैशी, वहीद शेरानी, सलीम बागवान, केशरबाई , वासिफ काजी, प्रवक्ता जोएब आरीफ, इकरार चौधरी, मकबूल कुरैशी, मंजूबाला गुर्जर, आरिफा कछवाया, रजिया मंसूरी, हितेश पैमाल, वीरेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश कोठारी, अभय सुराणा, प्रदीप राठौड़, जितेंद्र हाड़ा, जितेंद्र परिहार, शांतू गवली, सोनू व्यास, विजय उपाध्याय,इक्का बैलूत, साबीर भाई, राधा प्रजापति, यश दवे, नजमा बेलुत, रवि वर्मा, मनोज खोईवाल, राहुल दुबे, चंद्रप्रकाश पुरोहित, मनोहर पचोरी, सुनील महावर, मीना जाट, सुनील मिश्रा, छोटू चावड़ा, आयशा कुरेशी, कैलाश सोलंकी, असलम ताबिश, वीरपाल सिंह, तबस्सुम खान, विजय पंड्या लाला, संजय बरमेचा, अनिल नांदेचा, नरसिंह राठौड़, जीवन पांचाल, राजकुमार जैन, मुकेश सोलंकी, बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे। धरना प्रदर्शन का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या ने किया एवं आभार प्रदर्शन मांगीलाल जी ने किया।



