रतलाम जिले के 1296 बूथों को जीतने का एक्शन प्लान बनेगा – प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव ने ली जिला कौर कमेटी की बैठक

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम, 26 नवंबर (खबरबाबा.काम)। भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव रतलाम प्रवास के दौरान विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए।

बैठक में रतलाम जिले के सभी 1296 बूथों को जीतने के एक्शन प्लान पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रत्येक बूथ पर 50 प्रतिशत से अधिक मतदान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हो, यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

प्रदेश प्रभारी श्री राव ने बैठक में जिला पदाधिकारियों को मंडल व बूथों के क्षेत्र में 7 दिनों का प्रवास करने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि केेंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग सहित अन्य समुदाय के लिए जो जनहितेषी योजनाएं चलाई जा रही है, उनका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले, इसकी चिंता भी करना है। प्रवास के दौरान योजना के लाभार्थियों से संवाद किया जाए। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई।

इस दौरान संभाग प्रभारी आलोक शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉं राजेंद्र पांडे, दिलीप मकवाना, जिला महामंत्री संगीता चारेल, प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कानसिंह चौहान, के.के. सिंह कालूखेड़ा, नारायण मईड़ा उपस्थित रहे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *