रतलाम:भाजपा प्रदेश प्रभारी  मुरलीधर राव का रतलाम आगमन,  जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|||

रतलाम, 26 नवंबर (खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव शनिवार को रतलाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। सालाखेडी में जिला भाजपा की और से उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद सर्किट हाउस में स्वागत हुआ। श्री राव ने श्री कालिका माता मंदिर पहुंचकर मां की आरती कर आशीर्वाद लिया।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ चिंतामणी मालवीय, संभाग प्रभारी आलोक शर्मा, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ राजेन्द्र पांडेय दिलीप मकवाना मौजूद रहे।

जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश प्रभारी श्री राव निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सालाखेड़ी में आए। यहां विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेंद्र पांडे, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, बलवंत भाटी, पूर्व महामं़त्री मनोहर पोरवाल, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक जैन लाला, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्णकुमार सोनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन सहित पार्षदगण एवं पार्टी, मोर्चा व प्रकोष्ठ पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद श्री राव सर्किट हाउस पहुंचे। यहां संभाग प्रभारी आलोक शर्मा एवं प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने श्री राव का शॉल-श्रीफल से अभिनंदन किया।

प्रदेश प्रभारी श्री राव रतलाम में सर्वप्रथम श्री कालिका माता मंदिर पहुंचे और माता की आरती कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजाराम मोतीयानी ने स्वागत सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। श्री राव के साथ इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. चिंतामणी मालवीय, संभाग प्रभारी आलोक शर्मा, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेंद्र पांडे सहित पार्टी के नेतागण उपस्थित रहे। दोपहर में श्री राव ने अखंड ज्ञान आश्रम पहुंचकर महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर श्री स्वामी स्वरूपानंदजी महाराज के दर्शन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी देवस्वरूपानंदजी महाराज से भी मुलाकात की। स्वामीजी ने श्री राव को धर्म साहित्य भेंट किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव 26 नवंबर को रतलाम जिले के प्रवास के दौरान सालाखेड़ी चौराहे पर भाजपा नेता मनीष शर्मा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। मनीष शर्मा द्वारा प्रदेश प्रभारी को रतलाम जिले की सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान की । स्वागत के इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र कोठारी, पूर्व पार्षद अरुण राव, गोपाल सोलंकी, ललित कोठारी, तपन शर्मा, राजेश धाकड़, शैतान सिंह खराड़ी, राजेंद्र मौर्य, रणजीत सिंह राठौर, अभिषेक पटेल, आकाश कोठारी, अरविंद राठौड़ ,चंदन शर्मा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *