रतलाम: स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव कराने के लिए एएनएम का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कलेक्टर ने दिए सस्पेंड करने के निर्देश

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम,4दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले के आदिवासी विकासखंड सैलाना के बेड़दा स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम द्वारा प्रसूता महिला के पति से 600 रुपए की रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने और शिकायत के बाद कलेक्टर ने तत्काल एक्शन लेते हुए एएनएम को पद से हटाने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार जम्बुढ़िया गांव की एक महिला का प्रसव सैलाना के बेड़दा स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया था। अस्पताल कर्मियों और एएनएम द्वारा रुपयों की मांग किए जाने पर महिला के पति राजू ने अपने मोबाइल से स्टिंग ऑपरेशन कर लिया। एएनएम ने राजू से उसकी पत्नी के प्रसव के बदले 600 रुपए की मांग की। राजू द्वारा सवाल करने पर एएनएम भड़क गई और कहने लगी कि तुम्हें पता नहीं कितने रुपए लगते हैं। जिसके बाद महिला के पति ने यह वीडियो स्थानीय नेताओं और प्रशासन के अधिकारियों को भेजा।

इस वीडियो में स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ एनएम आदिवासी महिला की डिलीवरी के बाद 600 रुपए की मांग करती हुई नजर आ रही है। मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने एएनएम को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *