रतलाम: खेत पर मिली युवक की लाश, धारदार हथियार से की गई हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी, जानिए हत्या को लेकर क्या बोले एसपी अभिषेक तिवारी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,4दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले के सैलाना थाना अंतर्गत एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवक का शव रविवार सुबह एक खेत पर मिला। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

एसपी अभिषेक तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि आडवानिया रोड स्थिति खेत पर युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

धारदार हथियार से की गई हत्या

एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि मृतक की पहचान सैलाना क्षेत्र के ही ग्राम गोवर्धनपूरा निवासी 30 वर्षीय राजू नामक युवक के रूप में हुई है। युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है।

एसपी श्री तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार जिस खेत पर युवक का शव मिला है वह उस खेत पर हाली का काम करता था। मृतक शनिवार रात को 8:00 बजे अपने घर से खेत के लिए निकला था। सुबह आसपास के लोगों ने उसका शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

मृतक मोबाइल भी उपयोग नहीं करता था

एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार मृतक मोबाइल का भी उपयोग नहीं करता था। पुलिस ने हत्या के मामले को देखते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है। एसपी श्री तिवारी ने बताया कि पुलिस पता लगा रही है कि युवक का किसी से विवाद तो नहीं था। अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी श्री तिवारी के अनुसार जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *