रतलाम: मुख्यमंत्री के निर्देश पर रात में रतलाम पहुंचे प्रदेश सरकार के यह मंत्री, अस्पताल पहुंचकर सड़क हादसे में घायलो का हाल जाना

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम,5दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले के सात रूंडा में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव देर रात रतलाम पहुंचे और जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

प्रदेश के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव सात रूंडा में हुई दुर्घटना में घायलों को देखने के लिए रतलाम जिला चिकित्सालय रात्रि में पहुंचे‌। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर घायलों को देखने के लिए आए मंत्री श्री दत्तीगांव ने कहा कि शासन द्वारा घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार कराया जाएगा‌ ।मृतकों के परिजनों तथा घायलों को शासन के प्रावधानों अनुसार आर्थिक सहायता स्वीकृत की जाएगी। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी अभिषेक तिवारी भी इस दौरान उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *