रतलाम: जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन मध्य प्रदेश रीजन के कार्यालय ‘अभ्युदय’ का उद्घाटन

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,5 दिसंबर (खबरबाबा.काम)। जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन मध्य प्रदेश रीजन के 2023-25 के चेयरमेन प्रितेश गादिया के डिजिटल कार्यालय ‘अभ्युदय’ का उद्घाटन कार्यक्रम उकाला रोड समता परिसर स्थित केसर पैलेस सभागार में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम आयोजक जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम यूथ रहा। कार्यक्रम के अतिथि जेएस जीआईएफ उपाध्यक्ष हेमंत जैन, सह सचिव अनिल धारीवाल, पूर्व अध्यक्ष अभय सेठिया आई डी एच एल मेहता , जयंतीलाल फाफरिया, अभिषेक सेठिया ,पूर्व उपाध्यक्ष दीपेन्द्र कोठारी ,विजेंद्र गादिया, मनीष कोठारी , मध्य प्रदेश रीजन जेएसजी उपाध्यक्ष ललित कांठेड़ अमित कावड़िया, अनिल जैन, सचिव राहुल चोपड़ा ,सह सचिव जितेंद्र रुनवाल के आतिथ्य में संपन्न हुआ। जेएसजी आईएफ मध्य प्रदेश रीजन के आगामी 2023- 25 चुने गए चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया ।

मंगलाचरण नविता अर्पण गंगवाल ,पूनम अमित नाहटा व सोनाली विजय जैन ने प्रस्तुत किया । स्वागत उद्बोधन ग्रुप अध्यक्ष विनित पिपाडा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रिंतेश गादिया ने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग कर अब जैन सोशल ग्रुप अपना डिजिटल ऑफिस शुरू कर रहा है। जिसके माध्यम से प्रदेश के सभी ग्रुपों को अब कोई भी समाचार अथवा अन्य जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रुप को आधुनिक तथा वैज्ञानिक संसाधनों से लैस किया जाएगा। इस दौरान जेएसजी आईएफके डिजिटल ऑफिस की शुरूआत अतिथियों ने की। तत्पश्चात ग्रुप अध्यक्ष विनित पिपाडा, राहुल छाजेड, सौरभ छाजेड ,सौरभ नाहर, अंकित जेन, वेभव रांका, अभिषेक रांका ,यतिन्द्र मेहता ,गर्वित गोखरू, एकन्श भंडारी ,चिंतन गड़िया ,अर्पण गांगवाल ,विनोद मेहता, सन्तोष चानौदिया, पारस मंडोत ,निलेश मूणत ,हेमन्त कोठारी ,निलेश पोरवाल ,अक्षय संघवी ,दिपक भंसाली, मनोज सींगावत द्वारा अतिथियों को सम्मानित कर स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में जैन सोशल ग्रुप मप्र के रतलाम ,भोपाल ,उज्जैन, जावरा ,मंदसौर ,नीमच, खाचरौद, नागदा ,देवास आदी झोन के ग्रुप पदाधिकारियों व पुर्व अध्यक्ष के साथ ही रतलाम के यूथ मेन ग्रेटर सेन्ट्रल मेत्री क्लासिक, रत्नपूरी, शाईंन, संस्कार ,रोटरी क्लब प्राइम, श्वेतांबर ग्रुप ,दिगम्बर ग्रुप, जितो के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सौरभ छाजेड़ ,सौरभ नाहर, अंकित जैन ने किया ।आभार राहुल छाजेड़ ने माना l

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *