रतलाम: रेलवे स्टेशन मार्ग पर जाने और आने के लिए लागू होगी वन-वे व्यवस्था, वैकल्पिक मार्ग का कलेक्टर ने एसपी और रेलवे इंजीनियरो के साथ किया निरीक्षण, एमओयू के विरुद्ध निर्माण वाले भवनों को नोटिस देने के निर्देश,आज महू रोड पर चली अतिक्रमण हटाओ मुहिम

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
||

रतलाम ,6दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी अभिषेक तिवारी द्वारा चलाई गई अतिक्रमण हटाओ मुहिम आज भी जारी रही। आज दिलबहार चौराहे से महू रोड तक अतिक्रमण हटाया गया। इधर रेलवे स्टेशन पर यातायात के दबाव को कम करने के लिए कलेक्टर द्वारा एसपी और रेलवे इंजीनियरो के साथ वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण किया गया। अगले 15 दिनों में रेलवे स्टेशन पर जाने और आने के लिए वनवे व्यवस्था लागू करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दिए।

स्टेशन मार्ग पर यातायात के दबाव और थोड़ी- थोड़ी देर में लगने वाले जाम को देखते हुए मंगलवार को कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने एसपी अभिषेक तिवारी और रेलवे इंजीनियरों के साथ फ्रीगंज से रेलवे स्टेशन तक के वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फ्रीगंज रोड के पिछले हिस्से में रेलवे पटरी के समानांतर बनाए गए वैकल्पिक रोड का निरीक्षण किया गया,जो रेलवे यात्रियों के लिए वनवे व्यवस्था में कार्य करेगा। कलेक्टर ने रोड की सफाई करने, नाले को ढकने, रोड को चौड़ा करने तथा पटरी साइड रिटेन वाल निर्माण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रेलवे इंजीनियरों को 15 दिनों में मार्ग को पूरी तरह दुरुस्त कर यातायात के लिए शुरू करने के लिए कहा।

कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के अनुसार रेलवे स्टेशन आने के लिए वर्तमान वाला मार्ग चालू रहेगा और रेलवे स्टेशन से शहर में जाने के लिए फ्रीगंज रोड के पीछे वाले वैकल्पिक मार्ग को शुरू किया जाएगा। दोनों मार्गो पर वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, सिटी इंजीनियर जीके जायसवाल भी मौजूद रहे।

एमओयू के विरुद्ध निर्माण वाले भवनों को नोटिस देने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिन मकान मालिकों द्वारा नगर निगम के एमओयू के विरुद्ध निर्माण किए गए हैं, उनको नोटिस जारी करने तथा अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टर द्वारा लगातार निगम अमले को निर्देशित किया जा रहा है। मंगलवार को कलेक्टर ने शहर के फ्रीगंज क्षेत्र का भ्रमण किया। क्षेत्र में विभिन्न व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण करके बनाएं मकानों, दुकानों की सीढ़ियां, ओटले, शेड आदि तोड़ने हटाने के निर्देश दिए गए।

आज दिलबहार चौराहा से महू रोड चौराहे तक हटाया गया

अतिक्रमण अतिक्रमण हटाओ मुहिम के अंतर्गत आज दिलबहार चौहराहा से महू रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। निगम अमले द्वारा दुकानों के बाहर रखे सामान को जप्त करने के साथ ही निर्माण को हटाया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *