रतलाम: कैश प्राइज और चमचमाती ट्रॉफी के लिए होगा महा मुकाबला,स्वर्गीय नारायण पहलवान जी की स्मृति में संभाग स्तरीय नर नारायण ट्राफी बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का भव्य आयोजन कल 8 दिंसबर को

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
||

रतलाम,7दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। हजारों तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच दूधिया रोशनी से जगमगाते मंच पर संगीत की धुन पर राष्ट्रभक्ति गीतों पर जोश के साथ स्व. श्री नारायण पहलवान जी पूर्व रतलाम केसरी की स्मृति में संभाग स्तरीय नर नारायण ट्राफी बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में पूरे संभाग के लगभग 140 से अधिक शरीर साधक अपनी उन्नत मांसपेशियों का प्रदर्शन करते हुए संभाग की खिताबी जंग के लिए जोर आजमाइश करेंगे।

स्पर्धा के संयोजक राजीव रावत और दिनेश शर्मा ने बताया कि जवाहर व्यामशाला परिवार अंबर ग्रुप द्वारा जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सहयोग से राज्य शरीर सोषठव संघ उज्जैन के मार्गदर्शन में श्रम शिविर स्थित व्यायामशाला परिसर में आज 8 दिंसबर 2022 को आयोजित उक्त प्रतियोगिता में पूर्व रतलाम केसरी स्व. श्री नारायण पहलवान जी की स्मृति में कुल 1 लाख 31 हजार इनामी राशि के साथ विजेता खिलाडिय़ों को ट्राफी प्रदान की जावेगी। इसमें मिस्टर संभाग को 21 हजार नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी दी जावेगी।अन्य विजेता तथा वजन समूह के विजेताओं को भी नगद राशि और ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया जावेगा ।

स्पर्धा का शुभारंभ शाम 6.00 बजे श्रीमती ममता जाट, प्रेम सिंह यादव, अतिन तिवारी, शैलेंद्र व्यास, स्वामी मुस्कुराके, जितेंद्र सिंह कुशवाह, पूर्व निगम अध्यक्ष सुरेश जाट, दौलत पहलवान व्यामशाला के संचालक द्वारा किया जावेगा एवं विजेताओं को पुरस्कार वितरण पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, सैलाना विधायक हर्ष विजय गेहलोत, निगम प्रतिपक्ष नेता शांतिलाल वर्मा सहित अन्य अतिथि गण करेंगे। स्पर्धा में उज्जैन, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, देवास, रतलाम के लगभग 200 खिलाड़ी निर्णायक कोच एवं ऑफिशियल के आवास एवं भोजन की व्यवस्था भी जवाहर व्यामशाला अंबर ग्रुप के द्वारा की जावेगी।

आयोजन समिति के प्रमुख वैभव जाट, गौरव जाट, सूरज जाट, मयंक जाट, अंबर जाट, अभिषेक जाट, अमन जाट, सुनील जैन, कुलदीप त्रिवेदी, महेश व्यास, ललित महल, असलम खान, मनीष शर्मा, शेखर चावरे, जितेंद्र राणावत, अजय सिंह चौहान, अर्जुन सिंह, गगन पाठक, प्रकाश गुर्जर, जावरा से श्री मोहम्मद शाहिद खान, प्रिंस ओस्तवाल, अमजद खान, राजकुमार शिंदे जमील खान आदि ने स्पर्धा को सफल बनाने का अनुरोध किया है
रतलाम जिले का 30 सदस्यीय बॉडीबिल्डर दर प्रतियोगिता में भाग लेगा

संभाग स्तरीय नर नारायण ट्राफी बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में रतलाम जिले का दल भी भाग लेगा जिसमें 30 बॉडीबिल्डर अपनी उन्नत मांसपेशियों का प्रदर्शन करेंगे । प्रतियोगिता में कोच की जिम्मेदारी असलम खान एवं रिफाकत अली, सुनील सोलंकी, अमित सिंह, सोनू मिश्रा, कुलदीप पटवा, गिरीराज, प्रवीण आदि खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *