क्रीड़ा भारती के लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष विधायक चेतन्य काश्यप ने की सहभागिता- अधिवेशन में 16 से 18 दिसंबर तक देशभर के वरिष्ठ प्रतिनिधि व प्रमुख खिलाड़ी रहेंगे उपस्थित

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|


रतलाम, 16 दिसंबर 2022।
क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप भी लखनऊ पहुंचे। 16 से 18 दिसंबर तक अधिवेशन में देशभर के वरिष्ठ प्रतिनिधि व प्रमुख खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित रहे।

क्रीड़ा भारती के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अविनाश जी द्वारा हनुमान जी की प्रतिमा भेंट कर श्री होसबाले जी का अभिनंदन किया गया। अधिवेशन में क्रीड़ा भारती के तत्कालीन कार्याध्यक्ष स्वर्गीय श्री लक्ष्मणराव पार्डिकर जी के समर्पित जीवन पर आधारित पत्रिका का विमोचन किया गया। इसकी प्रस्तावना क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा रखी गई। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सैनी, राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उत्तराखंड के पूर्व खेल मंत्री नारायणसिंह राणा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अविनाश जी अवध प्रांत अध्यक्ष गोविंद जी सहित कई पदाधिकारी मंचासीन रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *