रतलाम: रेलवे स्टेशन पर गलत ट्रेन में चढ़ी वृद्ध महिला यात्री घबराकर चलती ट्रेन से कूदी, प्लेटफार्म पर मौजूद पुलिस जवान ने बेहोश महिला को तत्काल संभाला

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,23दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। रतलाम रेलवे स्टेशन पर गलत ट्रेन में चढ जाने कारण एक महिला घबराहट में चलती गाड़ी से कूद गई , जिसके कारण वह बेहोश हो गई। प्लेटफार्म पर मौजूद पुलिस जवान ने तत्काल महिला को संभाला और उसकी सहायता की। महिला को पैर में चोट लगी है बाकी पूरी तरह स्वस्थ है।

जानकारी के अनुसार रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म सख्या 05 पर आई सवारी गाड़ी नंबर 22655 के निर्धारित ठहराव पश्चात रवाना होने पर नागदा निवासी एक महिला यात्री 65 वर्षीय सागर बाई को पता चला कि वह गलत गाड़ी में चढ गई है। ट्रेन रवाना होने के पश्चात मालूम होने पर महिला यात्री घबराकर धीमी गति से चलती गाड़ी से प्लेटफॉर्म पर कूद गई एवं बेहोश हो गई। प्लेटफार्म पर मौजूद ऑन ड्यूटी कांस्टेबल मनोज अकोदिया द्वारा दौड़ कर वृद्ध महिला यात्री को संभाला तथा अन्य यात्री की मदद से अपने हाथों में उठाकर प्लेटफॉर्म पर स्थित बेंच पर लिटाया व पानी आदि पिलाया जिससे उक्त महिला यात्री जल्द ही होश में आ गई। होश में आने पर उक्त महिला यात्री ने पैरों में थोड़ी चोट लगना बताया अन्य कोई परेशानी नहीं होना बताया । कांस्टेबल मनोज अकोदिया ने अपनी सतर्कता से वृद्ध महिला यात्री को अटेण्ड कर उसकी सहायता की गई जिससे महिला यात्री शीघ्र ही होश में आ गई, जो कि सराहनीय कार्य है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *