पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन, प्रधानमंत्री अहमदाबाद के लिए रवाना

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|फाइल फोटो
फाइल फोटो

अहमदाबाद,30दिसम्बर2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया है. प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद जा रहे हैं. हीराबेन को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के जारी किये गए बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री की मां हीराबेन मोदी ने आज सुबह (30 दिसंबर) 3:30 बजे आखिरी सांस ली.

मां के निधन पर पीएम मोदी ने दु:ख जताते हुए लिखा, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है.”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *