रतलाम: अतिक्रमण और भूमाफिया के विरुद्ध कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही,रविवार को 52 करोड़ रुपये से भी अधिक मूल्य की शासकीय भूमि मुक्त कराई गई

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम 08 जनवरी (खबरबाबा.काम)। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में रतलाम प्रशासन द्वारा दूसरे दिन भी लगातार कार्रवाई करके 52 करोड़ 80 लाख रुपए मूल्य की बेशकीमती शासकीय भूमि अतिक्रामको तथा भूमाफियाओं से मुक्त कराई गई।

कार्रवाई में एसडीएम संजीव पांडे, तहसीलदार श्रीमती अनीता चौकोटिया आदि शामिल थे। रविवार को की गई कार्रवाई में विरियाखेड़ी में 26 करोड़ मूल्य की 0.800 हेक्टेयर भूमि, ग्राम करौंदा में 5 करोड़ 50 लाख रूपए मूल्य की 2.200 हेक्टेयर भूमि, ग्राम घटला में 4 करोड़ 25 लाख रुपए मूल्य की 1.500 हेक्टेयर भूमि, ग्राम भटुनी में 4 करोड रुपए मूल्य की 0.350 हेक्टेयर एवं रतलाम कस्बे में 10 करोड़ रूपए मूल्य की 0.300 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *