रतलाम: प्रॉपर्टी व्यवसायी व समाजसेवी श्री माँगीलाल गांधी का निधन,परिवार ने उनकी इच्छानुसार किया नेत्रदान

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

तलाम,1फरवरी(खबरबाबा.काम)। भाजपा सूरजमल जैन मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी के पिता प्रॉपर्टी व्यवसायी व समाजसेवी श्री मांगीलाल गांधी का आज हदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया।

श्री गांधी की अंतिम यात्रा मोहन टॉकीज क्षेत्र स्थित उनके निवास स्थान से निकली। त्रिवेणी मुक्तिधाम पर बेटे निलेश गांधी ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन , जनप्रतिनिधि एवं भाजपा और कांग्रेस के नेता शामिल हुए। मुक्तिधाम पर शहर विधायक चेतन्य काश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, महामंत्री निर्मल कटारिया, प्रदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, कृष्णा सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास सहित कई अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

नेत्रदान कर प्रस्तुत किया उदाहरण

स्वर्गीय श्री मांगीलाल जी गांधी की इच्छा अनुसार परिवार ने उनके निधन के पश्चात नेत्रदान करवा कर उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *