मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विधायक श्री मकवाना के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम 01 फरवरी (खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना के पिता श्री अंबाराम मकवाना के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा ने श्री मकवाना से दूरभाष पर भी चर्चा कर शोक संवेदना व्यक्त की।

भाजपा नेता एवं रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवान के पिताजी अंबारामजी मकवाना का निधन मंगलवार को हो गया । दिवंगत श्री मकवाना की अंतिम यात्रा 1 फरवरी को निकलेगी।

रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, भंवरलाल एवं सुरेश मकवाना के पिता अंबारामजी काफी समय से अस्वस्थ थे। 82 वर्षीय मकवाना की तबीयत करीब एक पखवाड़ा पूर्व खराब हो गई थी। परिजन ने उन्हें पहले शहर के एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। दो दिन यहां भर्ती रहने के बाद उन्हें शासकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई थी।

वयोवृद्ध मकवाना ने मेडिकल कॉलेज में ही इलाज के दौरान मंगलवार रात को अंतिम सांस ली। परिजन देर रात उनकी पार्थिव देह लेकर सरवड़ गांव पहुंचे। 1 फरवरी को सुबह दिवंगत मकवाना की अंतिम यात्रा निकली। अंतिम यात्रा में शहर विधायक चेतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित कई भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उठावना कार्यक्रम 2 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे निज निवास ग्राम सरवड़ पर रखा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *