रतलाम:डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कालेज का होम्योपैथी परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा,भूमिका यादव, सकीना बाम्बे वाला, रीना परमार ने हासिल की सफलता

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,9फरवरी(खबरबाबा.काम)। म.प्र. मेडिकल साइन्स युनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा दिनांक 02/02/2023 को बी.एच.एम.एस. होम्योपैथी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, रतलाम म.प्र. का परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत रहा।

इस परीक्षा परिणाम में कु. भूमिका यादव ने 900 अंकों में से 665 अंक प्राप्त कर प्रथम, कु. सकीना बाॅम्बे वाला ने 658 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं रीना परमार ने 656 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर आकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस परीक्षा परिणाम को लेकर सभी परीक्षार्थियों में अपार हर्षोल्लास है ।

डाॅ.एस.एम.शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन, रतलाम के डायरेक्टर श्री मुकेश गिरी गोस्वामी, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.भरत पटेल एवं समस्त टीचिंग तथा महाविद्यालय के प्रबंधक श्री दिनेश उपाध्याय आदि ने होम्योपैथिक महाविद्यालय के टाॅपर छात्र-छात्राओं एवं सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *