रतलाम:महाशिवरात्रि पर एक साथ 251 यजमान करेंगे ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’ महारुद्राभिषेक, कल होगा भूमिपूजन, आयोजन व तैयारियों के लिए हुई बैठक

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,11फरवरी(खबरबाबा.काम)। सनातन सोशल ग्रुप द्वारा 18 फरवरी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर संत महात्माओं के सानिध्य में’सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’ महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन स्थल मां कालिका माता मंदिर मेला परिसर पर कार्यक्रम स्थल का भूमिपूजन रतलाम वाल्मिकी समाज के नगर पुरोहित पं. शिवपाल छप्री एवं वाल्मिकी मंदिर ईश्वरनगर के संतश्री दशरथ गिरी जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में 13 फरवरी दोपहर 1.30 बजे किया जाएगा।

आयोजन को भव्य बनाने व तैयारियों के लिए शनिवार को सनातन सोशल ग्रुप की बैठक ग्रुप संरक्षक कन्हैयालाल मौर्य के आतिथ्य में हुई। श्री मौर्य ने कहा कि सनातन धर्म अनादिकाल का धर्म है। यह आयोजन सामाजिक समरसता का अनूठा आयोजन है। ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा ने आयोजन की रूपरेखा रखते हुए बताया कि सनातन सोशल ग्रुप द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लगातार दूसरे वर्ष ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’ महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्ष 121 यजमान महारुद्राभिषेक में शामिल हुए थे। इस बार 251 यजमान महारुद्राभिषेक में शामिल होंगे। मुख्य यजमान राजेश कुमार हेमलता माहेश्वरी होंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस कार्यक्रम में जोड़ने का आव्हान उपस्थित जनों से कर सभी को अपनी अपनी जिम्मेदारी से अवगत कराया। ग्रुप अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया कार्यक्रम में 12 ज्योतिर्लिंग एवं एक दिव्य शिवलिंग के दर्शन आमजन कर सकेंगे। आयोजन स्थल पर देवी देवताओं की बड़ी मूर्तिया भी दर्शन के लिए स्थापित की जाएगी। भूदेवों के द्वारा महारुद्राभिषेक कराया जाएगा। महारुद्राभिषेक में शामिल होने वाले यजमानों का पूर्व पंजीयन अनिवार्य है। इसके लिए 4 स्थान तय किए है। जहां श्रद्धालुजन अपना पंजीयन कर सकते है। इस दौरान ग्रुप संरक्षक पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, अनिल झालानी, प्रदीप उपाध्याय, ओमप्रकाश त्रिवेदी, संदीप व्यास, पवन सोमानी, बद्रीलाल परिहार, ग्रुप उपाध्यक्ष विशाल जायसवाल, सह-सचिव विरेन्द्र अग्रवाल, राजेन्द्र पाटीदार, विशाल अग्रवाल, आदित्य डागा, द्वारकादास (पप्पू) माहेश्वरी, अरुण राव, गोपाल शर्मा, देवशंकर पांडेय, मनीष शर्मा, सीमा टांक, राखी व्यास, कौशल्या त्रिवेदी, ज्योति सोनी, अंजू सोनी, गीता शर्मा, शांतिबाई सांकला, सोनू नेका, सारिका दीक्षित, सीमा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सचिव रवि पंवार ने किया। आभार कोषाध्यक्ष नरेंद्र बाहेती ने माना।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *