रतलाम: खाद लूट मामले में आलोट विधायक मनोज चावला को जबलपुर हाई कोर्ट से मिली जमानत

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,13फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिले के आलोट विधायक मनोज चावला को आज जबलपुर हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। विधायक श्री चावला वर्तमान में खाद लूट कांड के मामले में इंदौर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। विधायक मनोज चावला ओर जिला कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्रसिंह जादोन सहित कुछ किसानों के खिलाफ आलोट में सरकारी खाद गोदाम से खाद लूटने का प्रकरण दर्ज हुआ था।


जिले की आलोट विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मनोज चावला को हाई कोर्ट जबलपुर से राहत मिल गई है। हाई कोर्ट ने उनकी तरफ से प्रस्तुत जमानत पर सोमवार को सुनवाई के बाद उन्हें जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। विधायक चावला आलोट के बहुचर्चित खाद लूटकांड में 35 दिन से इंदौर की जेल में बंद हैं।

यह था मामला

10 नवंबर 2022 को सर्वर की समस्या होने से कई किसानों को यूरिया खाद नहीं मिला था। आलोट के खाद वितरण केंद्र पर कई किसान गोदाम पर कतार लगाकर खाद मिलने के इंतजार में खड़े थे। जानकारी मिलने पर विधायक मनोज चावला, कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन आदि गोदाम पहुंचे थे। विधायक व गोदाम कर्मचारियों के बीच खाद वितरण को लेकर बहस हुई थी। आरोप है कि विधायक ने किसानों से खाद ले जाने का कहा था। कई किसान खाद की बोरियां ले जाने लगे थे।पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली थी। कुछ समय बाद स्टाक मिलाने पर 28 बोरियां कम पाई गई थी। इसे लेकर मैनेजर भगतराम येदु ने विधायक सहित 50 आरोपितों के खिलाफ खाद लूट की एफआइआर कराई थी। 8 जनवरी 2023 को चावला ने विशेष जनप्रतिनिधि न्यायालय इंदौर में सरेंडर किया था।न्यायालय ने चावला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इस मामले में केवल अभी विधायक मनोज चावला की ही जमानत हुई है। बाकी सभी गिरफ्तार आरोपित जेल में ही बंद है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *