रतलाम: श्री माहेश्वरी समाज रतलाम के चुनाव 5 मार्च को

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,14फरवरी(खबरबाबा.काम)। श्री माहेश्वरी समाज कार्य कारी मंडल की बैठक माहेश्वरी भवन ,कसारा बाजार पर समाज अध्यक्ष शेलेन्द्र डागा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।51सदस्यीय कार्यकारी मण्डल का 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने एवम अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के निर्देश पर चुनाव होना है।

बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी सी.ए. गोपाल काकानी को बनाया गया। गोपाल काकानी चुनाव समिति बनाकर चुनाव कर्यक्रम समाज को भेजेंगे व आवश्यकता होने पर 5 मार्च 2023 को चुनाव करवायेंगे। चुनाव पर्यवेक्षक पश्चिमांचल माहेश्वरी सभा से सतीश बजाज नागदा रहेंगे।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन समाज बंधुओं ने लगातार 3 वर्षों की चोकावार राशि समाज को जमा की है वे ही चुनाव में उम्मीदवारी के पात्र होंगे।सभा का संचालन कोषाध्यक्ष नरेंद्र बाहेती ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *