BBC के ऑफिसों में इनकम टैक्स सर्वे पर गरमाई सियासत, विपक्ष ने सरकार को घेरा, भाजपा ने भी दिया जवाब

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

नई दिल्ली,14फरवरी 2023। राजधानी दिल्ली में बीबीसी के दफ्तर पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है. आयकर विभाग की टीम ने बीबीसी के दफ्तर को सील कर दिया है और रेड अभी जारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, टैक्स चोरी के मामले में छापेमारी चल रही है.

बीबीसी दफ्तर पर छापामारी के बाद देश की सियासत भी गरमा गई है।कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।इधर दिल्ली-मुंबई समेत बीबीसी के 20 दफ्तरों पर आयकर विभाग के सर्वे को कांग्रेस द्वारा अघोषित आपातकाल बताए जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है और कहा है कि जांच एजेंसियों को अपना काम करने दें. बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस देशविरोधियों के साथ है. उन्होंने कहा कि बीबीसी का इतिहास द्वेष भरा है और यह विश्व की सबसे भ्रष्ट संस्था हो गई है. इसके साथ ही उन्होंने बीबीसी दफ्तरों पर कार्रवाई को लेकर कहा कि दूध का दूध और पानी का पानी होगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *