संवेदनशील रतलाम कलेक्टर:जनसुनवाई में आए दिव्यांग को तत्काल ट्राईसाईकिल दिलवाई,बधिर व्यक्ति को जनसुनवाई में दी कान की मशीन

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम 14 फरवरी (खबरबाबा.काम)। रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की संवेदनशीलता एक बार फिर सामने आई जब जन सुनवाई करते हुए उनके समक्ष जावरा के बुजुर्ग बधिर व्यक्ति रामचंद्र टेकवानी ने आवेदन दिया कि मुझे सुनाई नहीं देता, कान की मशीन चाहिए। संवेदनशील कलेक्टर ने तत्काल उपसंचालक सामाजिक न्याय को निर्देशित किया कि बुजुर्ग को अभी तत्काल कान की मशीन उपलब्ध कराई जाए। निर्देश के पालन में विभाग ने जनसुनवाई में ही बुजुर्ग रामचंद्र को अच्छी गुणवत्ता का हियरिंग ऐड्स (कान की मशीन) कलेक्टर के हाथों दिलवाई। 66 वर्षीय श्री रामचंद्र टेकवानी जावरा से अपना आवेदन लेकर जनसुनवाई में आए थे और खुशी-खुशी अपने घर लौटे।

लाठी एवं सहायक का सहारा लेकर जनसुनवाई में आए अशरफ ट्राईसाइकिल पर बैठकर घर लौटे

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की संवेदनशीलता का एक और उदाहरण मंगलवार की जनसुनवाई में देखने को मिला जब रतलाम के अशोक नगर निवासी अशरफ खान जो कि एक पैर से दिव्यांग है, चल नहीं पाते हैं वे हाथ में लाठी और एक सहायक का सहारा लेकर कलेक्टर के समक्ष आए तो कलेक्टर ने तत्काल उनको ट्राईसाईकिल दिलवा दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *