Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि पर 50 सालों के बाद बन रहा है अद्धभुत संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

17फरवरी2023।इस बार महाशिवरात्रि दिनांक 18 फरवरी दिन शनिवार को मनाया जाएगा. इस दिन भक्त अपने अराध्य की सच्चे मन से उपासना करते हैं और भोलेनाथ को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं. इस बार महाशिवरात्रि के दिन शनि प्रदोष व्रत भी है. इस दिन भगवान शिव अपने भक्तों की जल्द मनोकामना पूरी करते हैं.

अब ऐसे में इस महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक करने का खास महत्व है. इस दिन जल में काले तिल डालकर शिवजी का अभिषेक करना चाहिए, इससे शनि की महादशा से आपको तुरंत राहत मिल जाएगा. आपको बता दें, इस बार महाशिवरात्रि पर 50 साल के बाद शुभ संयोग बन रहा है.

शुभ मुहूर्त

यदि बात करें इस दिन के शुभ मुहूर्त की तो 18 फरवरी शाम 6:41 से रात 9:47 तक शुभ मुहूर्त रहेगा. इसके बाद 18 फरवरी को ही रात 9:47 से रात के 12:53 तक शुभ मुहूर्त रहने वाला है. अगले दिन 19 फरवरी रात 12:53 से 3:58 तक शुभ मुहूर्त रहने वाला है. फिर 19 फरवरी को 3:58 से सुबह 7:06 तक शुभ मुहूर्त होगा. व्रत रखने वाले लोग 19 फरवरी 2023 सुबह 6:11 से 2:41 तक व्रत का पारण कर सकते हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *