रतलाम: जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न,संभाग प्रभारी आलोक शर्मा ने कहा-कार्यकर्ता भाजपा की आत्मा है, प्राण है, पूँजी है, रीढ़ है।जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय द्वारा चुनाव तैयारी का आव्हान

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
|


रतलाम, 22 फरवरी(खबरबाबा.काम)।
कार्यकर्ता भाजपा की आत्मा है, प्राण है, पूँजी है, रीढ़ की हड्डी है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही आज भाजपा खड़ी है और देश एंव दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता कुछ पाने के मकसद से नहीं आता, अपितु पार्टी के माध्यम से सेवा के संकल्प को पूरा करने आता है। हम लोग लेना बैंक नहीं है, हम तो देना बैंक है। भाजपा कभी नेताओं की पार्टी नहीं रही, कार्यकर्ता ही उसका आधार है। प्रदेश में विधानसभा के चुनाव की घण्टी बज गई है। कार्यकर्ता प्रदेश में फिर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उसके बाद देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाएगे।

यह बात भाजपा के संभाग प्रभारी आलोक शर्मा ने रंगोली सभागार में जिला भाजपा की कामकाजी बैठक में कही। इस दौरान जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य, के.के.सिंह कालूखेड़ा, निमिष व्यास, आलोट विधानसभा प्रभारी सुभाष चौधरी मंचासीन रहे। बैठक का शुभारम्भ पार्टी के पितृ पुरूष प. दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।

संभाग प्रभारी श्री शर्मा ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि जन संघ से भाजपा तक पार्टी लम्बा संघर्ष कर इस मुकाम पर पहुँची है। पूर्वजों ने जिलों और मण्डलों तक संगठन को खड़ा किया है, अब मण्डलों से आगे इसका विस्तार करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। शक्ति केन्द्र और बूथों पर पार्टी मजबूत होगी तभी आने वाले चुनाव में पार्टी 51 प्रतिशत मत का लक्ष्य पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं देश में कई जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है। कार्यकर्ता इन्हें जन-जन तक ले जाए। भाजपा में कार्यकर्ता राष्ट्रवाद के भाव से राष्ट्र के उत्थान के लिए आता है। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संगठन संरचना में आचरण, टीम भावना, संवाद, विश्वसनीयता, कार्यसंपदा, सहयोग भाव, सहज उपलब्धता, सादगी, निर्भिकता का निर्माण करने का आव्हान किया। उन्होंने रायचंदों, ज्ञानचंदों और हुकुमचंदों से बचने की सीख देते हुए पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने की बात कही।

जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में संभाग प्रभारी श्री शर्मा ने 23 फरवरी को सभी मण्डलों में बैठके आयोजित करने, 24 फरवरी को शक्ति केन्द्र की बैठके रखने और 26 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु द्वारा लोकसभा में दिए गए संबोधन का 20 मार्च तक व्यापक प्रचार-प्रसार करने का कार्य करने को कहा। बैठक में जिला प्रभारी श्री पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी मजबूत करेंगे, तभी ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ का संकल्प पूरा होगा। जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया कि बैठक का समापन राष्ट्रगान कर किया गया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री व प्रकोष्ठ के जिला संयोजकगण उपस्थित रहे।


Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *