रतलाम: धोलावाड़ घाट के निकट सर्राफा व्यापारी के साथ मारपीट कर लूट की वारदात, डेढ़ लाख रुपए नगदी और चांदी के आभूषण ले गए, एसपी मौके पर पहुंचे

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,27फरवरी(खबरबाबा.काम)। सोमवार शाम को जिले के रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सर्राफा व्यापारी के साथ अज्ञात बदमाश लूट की वारदात को अंजाम दे गए। व्यापारी शाम को रावटी से रतलाम लौट रहा था। बदमाशों ने लट्ठ से मारपीट भी की। लुटेरे व्यापारी के पास से डेढ लाख नगद चांदी के आभूषण और मोबाइल आदि छीनकर ले गए। सूचना मिलने पर एसपी अभिषेक तिवारी भी मौके पर पहुंचे और फरियादी से जानकारी ली। एसपी के निर्देश पर रावटी और शिवगढ पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।


प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार,रावटी में सोने चांदी का कारोबार करने वाले रतलाम निवासी सत्यनारायण सोनी प्रतिदिन रतलाम से रावटी अपडाउन करते है। रोजाना की तरह सोमवार शाम को श्री सोनी अपनी मोटर साइकिल से मोरवनी रोड से रतलाम लौट रहे थे कि रास्ते में धोलावाड घाट के समीप दो मोटर साइकिलों पर सवार होकर कुछ व्यक्ति उनके पास पंहुचे और उन पर लाठियों से हमला कर दिया। बदमाशों ने श्री सोनी के पास रखे डेढ लाख रु. नगद,करीब 750 ग्राम चांदी के आभूषण और मोबाइल व पर्स इत्यादि छीन लिए और मौके से फरार हो गए। लूट का शिकार बने श्री सोनी ने घायल अवस्था में किसी तरह पुलिस से सम्पर्क किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुचे।

लूट की वारदात की सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक तिवारी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पंहुच गए है। पुलिस तत्परता से लुटेरों की खोजबीन में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *