रतलाम: शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने खोला खजाना-विधायक निधि से शहर की 45 अवैध कॉलोनियों में होंगे दो करोड़ के विकास कार्य

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम, 28 फरवरी (खबरबाबा.काम)। शहर की अवैध से वैध की गई कॉलोनियों में विकास कार्यों के लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने अपनी निधि का खजाना खोल दिया है। श्री काश्यप ने शहर की 45 कॉलोनियों में विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रूपए की राशि विधायक निधि से जारी की है। इसका पत्र भी उनके द्वारा महापौर प्रहलाद पटेल को सौंप दिया गया है। वहीं नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा कर जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्यों की शुरूआत कराने के निर्देश भी दिए।

अवैध कॉलोनियों को वैध कराने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा कई प्रयास किए गए थे। उसके बाद मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा कानून बनाकर अवैध कॉलोनियों को वैध किया गया था। कॉलोनियों के वैध होने के बाद यहां पर सड़क निर्माण सहित विकास कार्यों के लिए विधायक श्री काश्यप द्वारा सहयोग स्वरूप विधायक निधि से दो करोड़ रूपए की राशि दी है। उक्त राशि के साथ ही क्षेत्र के रहवासियों का भी इसमें अंशदान शामिल होगा, जिसके माध्यम से कार्य पूर्ण होंगे।

श्री काश्यप ने महापौर को पत्र सौंपने के साथ ही नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा कर बारिश पूर्व कार्य पूर्ण हो सके उसके लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्यों की शुरूआत करने के निर्देश दिए। विधायक निधि से इतनी राशि जारी होने से अवैध कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं के लिए निर्माण कार्य होने से वर्षों से विकास की आस में बैठे हजारों परिवारों के सपने साकार हो सकेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *