LPG Price Hike: मार्च की शुरुआत में ही होली के पहले आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार, LPG की कीमतों में हुई इस साल की सबसे अधिक बढ़ोतरी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

नई दिल्ली,1मार्च2023। एक बार फिर महंगाई की मार आम जनता पर पड़ी है। LPG की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। इस बार घरेलू गैस के दाम 50 रुपये महंगे हो गए हैं।

19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। नई दरें आज से प्रभावी हो गई है। बता दें कि गैस कंपनियां हर महीने की पहली और 16 तारीख को गैस की कीमतें अपडेट करती हैं। पिछले महीनें गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

जनवरी में महंगी हुई थी घरेलू गैस

साल 2023 की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई थी। साल 2023 के पहले दिन ही कमर्शियल सिलेंडर के दाम 25 रुपये तक बढ़ा दिए गए थे। इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में कॉमर्शियल गैस की कीमत 1769 रुपये प्रति सिलेंडर, मुंबई में 1721 रुपये प्रति सिलेंडर, कोलकाता में 1870 रुपये प्रति सिलेंडर, चेन्नई में 1917 रुपये प्रति सिलेंडर थी। बताते चलें कि LPG सिलेंडर के नए दामों से सीधे तौर पर आपकी रसोई के बजट पर तो कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है लेकिन रेस्टोरेंट, होटल आदि जगहों पर खाना महंगा हो जाता है।

साल 2022 में कितना महंगा हुआ सिलेंडर

बता दें कि 2022 का साल गैस की कीमतों को लेकर काफी विस्फोटक रहा है। देश में जहां पेट्रोल डीजल की कीमतें काबू में रहीं वहीं गैस सिलेंडर लगातार महंगा होता रहा। बीते साल की बात करें तो घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कुल 153.5 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। कॉमर्शियल गैस की कीमतें साल के बीच में 2000 रुपये के भी पार निकल गई थीं। हालांकि देश में घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में बीते काफी वक्त से कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम आखिरी बार 6 जुलाई 2022 को बढ़ाए गए थे। उस दौरान तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की दरों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *