रतलाम: राॅयल हाॅस्पिटल द्वारा 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर के महाअभियान का कलमोड़ा शिविर सम्पन्न, 252 मरीजों की हुई जाँच

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,5मार्च(खबरबाबा.काम)। राॅयल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर, सालाखेड़ी द्वारा ग्राम कलमोड़ा जिला रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्राम कलमोड़ा एवं आसपास के क्षेत्र के 252 रहवासियों ने उपस्थित होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया।

रॉयल होस्पिटल के 3 डाॅक्टर्स की टीम ने रोगियों का परीक्षण कर, चिकित्सीय परामर्श प्रदान दिया।

शिविर का उद्घाटन कलमोड़ा ग्राम के सचिव दीपक पाटीदार के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस शिविर में ग्राम सरपंच राजेश चौहान, उपसरपंच भरत जाट, कैलाश मौर्य एवं बगदीराम उपस्थित रहे।

इस शिविर में रॉयल हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया का स्वागत क्षेत्रवासियों ने किया एवं इस पुनीत कार्य हेतु उनका आभार व्यक्त किया।

अत्यधिक बीमार व चलने में असमर्थ कई मरीजों का परीक्षण और परामर्श राॅयल हाॅस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा उनके घर जाकर किया गया तथा उन्हें वहाॅ पर निःशुल्क दवाईयां भी दी।

चिकित्सा शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के डाॅ. शमशूलहक, डाॅ. सी.पी. जोशी एवं महिला चिकित्सक डाॅ. सुमित्रा चौहान ने परामर्श प्रदान किया।

आयोजित शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, सिस्टर रीतू सिसोदिया, सोनम शर्मा, करुणा डामोर,ड्रेसर जगदीश परमार, कृष्णा शर्मा,संजीत परिहार,दीपेंद्र शर्मा, योगेश शर्मा आदि मरीजों के सहयोग के लिए उपस्थित रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *