विधानसभा में विधायक चेतन्य काश्यप ने सभी विधायकों को भेंट की रतलामी सेव व अहिंसा ग्राम का नमकीन

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|


रतलाम, 15 मार्च (खबरबाबा.काम)।
विधानसभा सत्र के दौरान विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से भेंटकर उन्हे रतलामी सेव, मिक्चर सहित अहिंसा ग्राम में महिला समूहों के माध्यम से निर्मित पापड़ व मसाले भेंट किए। उसके पश्चात श्री काश्यप ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित समस्त विधायकों को भी रतलाम की सुप्रसिद्ध सेंव के साथ चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा संस्थापित अहिंसा ग्राम प्रकृल्प में निर्मित नमकीन भेंट किया।

विधायक श्री काश्यप द्वारा प्रतिवर्ष विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा के सभी सम्मानित सदस्यों को रतलामी सेंव सहित विभिन्न प्रकार के नमकीन भेंट किए जाते है। नमकीन में सेंव, मिक्चर, दाल, पापड़, गरम मसाला, चाय मसाला और जीरावन के पैकेट शामिल है। विधानसभा में रतलामी सेंव वितरण के दौरान कई विधायकों ने श्री काश्यप से कहा कि उन्हे हर बार की तरह इस बार भी रतलाम के नमकीन का इंतजार था। विधायकों द्वारा रतलामी सेंव और नमकीन को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए उसकी तारीफ की और प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी उनके लिए नमकीन लाने पर धन्यवाद भी प्रेषित किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *