रतलाम: आज फिर एक्शन में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, जानिए किससे कहा- ‘किसी की और आंख उठाकर भी देखा तो नेस्तनाबूद कर दूंगा’

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,21मार्च(खबरबाबा.काम)। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी आज फिर एक्शन मोड में दिखाई दिए। जनसुनवाई में आई शिकायत के बाद प्रतापनगर मीड टाउन के पास मेन रोड पर जमीन पर हिस्ट्रीशीटर द्वारा किया कब्जा हटवाने के लिए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी खुद आवेदकों के साथ पंहुचे।

कब्जा दिलाने के लिए मौके पर पहुंचे कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने प्लॉट मालिकों को परेशान कर रहे अज्जू शेरानी को बुलाकर दो टूक शब्दों में कहा कि 2 मिनट में तुम्हारी गुंडागर्दी उतार दूंगा। किसी की ओर आंख उठाकर देखा तो नेस्तनाबूत कर दूंगा।

गौरतलब है कि प्लाट मालिको ने जनसुनवाई में शिकायत की थी कि अज्जू शेरानी ने प्रताप नगर और मिडटाउन सिटी क्षेत्र में उनकी जमीन और प्लॉट पर अवैध कब्जा कर रखा है। जमीन के वास्तविक मालिकों को कब्जा लेने में भी वह बार-बार व्यवधान उत्पन्न कर रहा था। जब परेशान रहवासी जन सुनवाई के दौरान कलेक्टर के पास गए तो कलेक्टर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के साथ स्वयं कब्जा दिलवाने पहुंचे।

लगाई तीखी फटकार

कलेक्टर आवेदकों के साथ मौके पर पंहुचे तो उन्होंने अज्जू शेरानी को मौके पर बुलवाया। कलेक्टर ने कहा कि किसी को परेशान मत करना। किसी की ओर आंख उठाकर देखा तो नेस्तनाबूद कर देंगे। इसके बाद कलेक्टर ने पुलिस को आदेशित कर उसे थाने भी भिजवा दिया। कलेक्टर की चेतावनी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस दौरान सीएसपी हेमंत चौहान, एसडीएम, टीआई किशोर पाटनवाला आदि मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *